फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: दलित नवविवाहित जोड़े को मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 23 Feb 2026 12:49 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कनार्टक में एक उच्च जाति के व्यक्ति ने दलित नवविवाहित को मेदिर में प्रवेश करने पर अपमानित किया। इसके साथ ही कहा कि घर में पूजा करना चाहिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनार्टक के तुरुवेकेरे पुलिस ने शनिवार को नारायणप्पा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दरअसल आरोप है कि नारायणप्पा  तुमकुरु गांव के अरसम्मा मंदिर में  एक दलित नवविवाहित को प्रवेश करने पर अपमानित किया।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक उच्च जाति के व्यक्ति ने कथित तौर पर तुमकुर जिले के तुरुवेकेरे तालुक के गोनी गांव में स्थित अरसम्मा मंदिर में एक दलित नवविवाहित जोड़े को प्रार्थना करने से रोका।

यह भी पढ़ें- गुजरात में अतिक्रमण हटाओ अभियान: राजकोट में 1400 से अधिक अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर; प्रभावित लोग नाराज

विज्ञापन


डांटते हुए वीडियो वायरल हुआ

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने दंपत्ति को डांटते हुए कहा कि दलितों को यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उन्हें घर पर ही पूजा करनी चाहिए। दलित दंपत्ति को डांटते हुए का एक वीडियो वायरल हो गया है। अपमान का शिकार हुए दूल्हे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थुरुवेकेरे पुलिस स्टेशन में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में 5 मुख्य आरोपियों और अन्य लोगों के नाम हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस बाकी लोगों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ेंअब कैसी है शरद पवार की तबीयत?: सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, हालत स्थिर; डॉक्टर ने बताया कब जा सकेंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पत्थरबाजी के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

इससे पहले, 20 फरवरी को, बागलकोट पुलिस ने शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और चप्पल फेंकने की घटना के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया और एफआईआर दर्ज की। बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि यह घटना रात करीब 10:06 बजे जुलूस के मस्जिद पहुंचने से कुछ ही देर पहले घटी। मस्जिद में नमाज रात करीब 9:30 बजे समाप्त हो चुकी थी, हालांकि उस समय कुछ लोग अभी भी अंदर मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने जूते रखने वाले रैक के नीचे रखे दो छोटे पत्थर उठाए और फेंक दिए, जो आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी लगे। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आईउन्होंने बताया कि पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में मुख्य आरोपी को सात अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अशांति के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें