फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के समक्ष पेश हुए शिवकुमार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई पूछताछ

Wed, 25 Nov 2020 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को बंगलूरू में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हुए। सीबीआई ने शिवकुमार को 19 नवंबर को नोटिस जारी कर 23 नवंबर को पेश होने को कहा था लेकिन उन्होंने बल्लारी, मस्की और बसावा कल्याण में पहले से तय बैठकों का हवाला देते हुए समय मांगा था।

विज्ञापन


उनके अनुरोध पर सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें बुधवार को पेश होने की इजाजत दे दी थी। एजेंसी के समक्ष पेश होने से पहले शिवकुमार ने कहा कि वह जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। कनकापुरा से विधायक ने अपने समर्थकों को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उनकी बदनामी हो।

सीबीआई ने पांच अक्टूबर को कर्नाटक, दिल्ली और मुंबई समेत 14 स्थानों पर शिवकुमार और अन्य से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने कहा था कि छापेमारी में उन्हें 57 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे जिनमें संपत्ति के दस्तावेज, बैंक संबंधी सूचनाएं और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क आदि शामिल हैं। उसने कहा कि जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने शिवकुमार और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से 74.93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने के आरोप में भी मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें