फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार गिरी, विश्वासमत के पक्ष में 99, विपक्ष में 105 वोट पड़े

Wed, 24 Jul 2019 12:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:14 AM, 24-Jul-2019

लालच की जीत और जनता की ईमानदारी व लोकतंत्र की हुई हार

कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पहले दिन से राज्य की गठबंधन सरकार भाजपा के निशाने पर थी। पार्टी के अंदर और बाहर के कुछ लोगों के निजी स्वार्थ की राह में यह गठबंधन रोड़ा बना हुआ था। राहुल ने कहा कि लालच की जीत हुई और कर्नाटक के लोगों की ईमानदारी और लोकतंत्र की हार हुई।



 

येदियुरप्पा ने शाह को लिखा पत्र

कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस)की गठबंधन सरकार के विधानसभा में विश्वास मत हासिल न करने के बाद बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है।
येदियुरप्पा ने शाह को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पार्टी को समर्थन करने वाले नेताओं को धन्यवाद दिया। 

11:35 PM, 23-Jul-2019

बेंगलुरू के होटल रमादा में जारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। एएनआई के अनुसार बैठक में तय किया गया है कि अंतिम रणनीति बनाने के लिए पार्टी के बेंगलुरू स्थित कार्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें चर्चा के बाद सरकार के गठन की ओर आगे बढ़ा जाएगा।
 

इससे पहले होटल रमादा के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कुमारस्वामी की सरकार गिरने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
 

11:12 PM, 23-Jul-2019

कर्नाटक में राज्य सरकार गिरने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक बेंगलुरू के रमादा होटल में हो रही है।
 


इससे पहले कर्नाटक में भाजपा के विधायक रेणुकाचार्य के साथ मौजूद उनके समर्थकों ने बेंगलुरू की रमादा होटल के ही बाहर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर प्रदेश में सरकार गिरने का जश्न भी मनाया।
 

विज्ञापन
10:07 PM, 23-Jul-2019

विश्वासमत के बाद एचडी कुमारस्वामी, जी परमेश्वरा ने स्पीकर केआर रमेश कुमार से मुलाकात की। 
 

09:16 PM, 23-Jul-2019

येदियुरप्पा: मैं पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा करूंगा। इसके बाद राज्यपाल से मिलने जाऊंगा। हम आज ही विधायक दल की बैठक करने जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
08:55 PM, 23-Jul-2019

मायावती ने विधायक को निकाला

बसपा प्रमुख मायावती ने बसपा विधायक एन महेश को पार्टी से निकाला। निर्देश के बावजूद विश्वासमत के दौरान विधानसभा नहीं पहुंचे महेश। 
 

08:53 PM, 23-Jul-2019

कुमारस्वामी का इस्तीफा मंजूर 

एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजूभाई वाला को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर किया। 
 
 

08:42 PM, 23-Jul-2019

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न  

बंगलूरू में भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। 
 

 

08:35 PM, 23-Jul-2019

सिद्धारमैया, कांग्रेस: हमारे 15-16 विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया है, ये संविधान के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन है। ये अयोग्यता का मामला बनता है। 
 

08:34 PM, 23-Jul-2019

कुमारस्वामी का इस्तीफा 

इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे कुमारस्वामी। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
 

08:14 PM, 23-Jul-2019

येदियुरप्पा ने किया जनता से वादा

बीएस येदियुरप्पा ने कहा- ये जनता की जीत है। जनता कुमारस्वामी सरकार से तंग आ चुकी थी। मैं जनता से वादा करता हूं कि विकास का एक नया युग यहां देखने को मिलेगा। हम किसानों से वादा करते हैं कि उन्हें ज्यादा महत्व देंगे, हम जल्द से जल्द उचित फैसला लेंगे। हम कर्नाटक की जनता को योग्य सरकार देंगे। 
 

08:12 PM, 23-Jul-2019

कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजूभाई वाला से मिलने का वक्त मांगा। 
 

09:12 AM, 23-Jul-2019

कर्नाटक का नाटक: भाजपा विधायक दल की बैठक भी खत्म, कल सुबह 11 बजे दोबारा होगी

कर्नाटक में जारी सियासी संकट का आज अंत हो गया। मंगलवार को चर्चा के बाद आखिर विश्वासमत पर वोटिंग हुई। कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाए और इसी के साथ उनकी सरकार गिर गई। इस दौरान 19 विधायक गैरहाजिर रहे। सदन की संख्या 204 है। 
 

विधानसभा में विश्वासमत पर वोटिंग, सरकार गिरी 

सीएम कुमारस्वामी के भाषण के बाद विधानसभा में विश्वासमत पर वोटिंग हुई। सभी विधायकों की गिनती हुई। बहुमत साबित नहीं कर पाए कुमारस्वामी। गिनती के बाद विश्वासमत के पक्ष में 99 वोट पड़े यानी कुमारस्वामी की सरकार गिर गई। विश्वासमत के खिलाफ 105 वोट पड़े। येदियुरप्पा ने विधायकों को बधाई दी। 
 
 

सदन में कुमारस्वामी का बयान

विधानसभा में कुमारस्वामी ने कहा- विश्वासमत पर वोटिंग जरूर होगी। हमने कभी वादाखिलाफी नहीं की। मैं जनता की सेवा के लिए सीएम बना। नए विधायकों ने कहा है कि सरकार बचाइए। नए विधायकों के लिए सरकार बचाने की कोशिश की।

बंगलूरू में धारा 144 लगी 

बंगलूरू के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा- हम आज और कल पूरे शहर में धारा 144 लगा रहे हैं। सभी पब्स, शरबा की दुकाने 25 जुलाई तक बंद रहेंगी। अगर किसी ने कानून तोड़ा तो उसे सजा दी जाएगी।
 

विधानसभा नहीं पहुंचे कुमारस्वामी समर्थक विधायक
 
कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के विश्वास प्रस्ताव पर चौथे दिन की चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों के गैर हाजिर होने पर खेद प्रकट किया। सदन में मंगलवार को सत्ता पक्ष के एक-दो विधायक ही सदन में नजर आए जबकि विश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान होना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री प्रियांक खड़गे से पूछा, ‘यह अध्यक्ष के भविष्य की बात है विधानसभा के। बहुमत तो छोड़िए आप अपनी विश्वसनीयता भी खो देंगे।' गठबंधन के विधायकों के अनुपस्थित होने से भाजपा को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया। भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार का खुद ही पर्दाफाश हो गया और साथ ही पूछा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक कहा हैं? 
 

निर्दलीय विधायकों की याचिका पर सुनवाई टली

उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के कथन का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वमाी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव पर तत्काल मतदान के लिये दो निर्दलीय विधायकों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई स्थगित कर दी। अध्यक्ष की ओर से न्यायालय को सूचित किया गया कि सदन में आज शाम तक मतदान होने की उम्मीद है। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने विधान सभा अध्यक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के इस कथन का संज्ञान लिया कि आज शाम तक मतदान होने की संभावना है। 

पीठ ने निर्दलीय विधायकों की याचिका बुधवार के लिए स्थगित कर दी। ये विधायक चाहते हैं कि अध्यक्ष को सदन में तत्काल विश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने का निर्देश दिया जाए। 

बागी विधायक चाहते हैं और समय

कर्नाटक के 13 बागी विधायकों को स्पीकर केआर रमेश कुमार ने पत्र लिखकर 11 बजे तक मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखकर बंगलूरू विधान सौधा में उनके सामने पेश होने के लिए ज्यादा समय की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें चार हफ्ते का समय दिया जाए।

देर रात तक चली विधानसभा की कार्यवाही, आज फ्लोर टेस्ट संभव

कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव पर तीन दिन तक चर्चा के बाद भी इस पर मतविभाजन कराए बिना मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया। स्पीकर ने कहा है कि शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया मंगलवार शाम छह बजे तक पूरी हो जाएगी।

भगवान उन्हें सदबुद्धि दे

कर्नाटक के स्पीकर ने अपने ऊपर लगे उस आरोप का जवाब दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वह जानबूझकर सत्ताधारी पार्टियं को बहुमत साबित करने के लिए समय दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदबुद्धि दे।' बागी विधायकों ने स्पीकर से पेश होने के लिए चार हफ्तों का समय मांगा है जिसपर उन्होंने कहा, 'यह सब अदालती कार्यवाही से संबंधित है। इसे अदालत में निपटाया जाएगा।'

यह सरकार चली जाएगी

भाजपा की सोभा करंदलजे ने कहा, 'उनके पास बहुमत नहीं है। वह अल्पमत वाली सरकार है। विधायक मुंबई में हैं। वह वापस नहीं आना चाहते। देखते हैं शाम तक क्या होता है। पूरा विश्वास है कि यह सरकार निश्चित तौर पर चली जाएगी। यह लोगों की सरकार नहीं है। लोग नाराज हैं, विधायक नाराज हैं।'

वोटिंग होने पर गिर जाएगी सरकार

भाजपा नेता जे शेट्टार ने कहा, 'यह इस सरकार का आखिरी दिन है। हमारा मानना था कि कल इस सरकार का आखिरी दिन होगा लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी और अन्य लोगों के बीच मिलापी कुश्ती के कारण उन्होंने इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया। हम देखेंगे कि क्या होता है और यदि वोटिंग होती है तो सरकार निश्चित तौर पर गिर जाएगी।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें