फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस, भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, बंगलूरू में धारा 144 लागू

Tue, 23 Jul 2019 09:05 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एच डी कुमारस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने वाले दो निर्दलीय विधायकों की कथित मौजूदगी और उनके भाजपा से जुड़ने की खबरों के बाद बंगलूरू में एक अपार्टमेंट में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। दो निर्दलीय विधायकों आर शंकर और एच नागेश ने जुलाई की शुरुआत में सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।

विज्ञापन


राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पुलिस ने शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है और मंगलवार की शाम छह बजे से बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। वहां पुलिस के पहुंचने के बाद पार्षद पद्मनाभ रेड्डी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि विरोध, प्रदर्शन और रैलियां होंगी, जिससे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हो सकती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात की भी आशंका है कि असमाजिक तत्व शराब पीकर माहौल को खराब कर सकते है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम से बृहस्पतिवार की सुबह तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें