फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बेलगाम-तिरुपति लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, घोषित किए उम्मीदवार

Fri, 26 Mar 2021 02:50 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
विज्ञापन
कांग्रेस ने बेलगाम और तिरुपति लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सतीश जाराकिहोली और आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए चिंता मोहन को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों नेताओं की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन


इस वजह से हो रहे उपचुनाव
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण बेलगाम लोकसभा सीट खाली हो गई। पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उनका निधन हुआ था। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन के कारण तिरुपति लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उनका निधन भी पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुआ। इन दोनों लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें