राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की आसान जीत पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार के आंखों से आंसू भी झलके।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस बहुमत के लिए जरूरी 113 सीटों से कहीं ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा इसके मुकाबले काफी पीछे है। दक्षिण का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले इस राज्य में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर सत्ता में वापसी कर रही है।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की आसान जीत पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार के आंखों से आंसू भी झलके।
कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को देता हूं। जिन्होंने बूथ स्तर, विधानसभा और जिला स्तर पर इतनी मेहनत की। जनता ने झूठ का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पार्टी के सभी नेताओं के संयुक्त मेहनत से संभव हुआ है।
विज्ञापन
शिवकुमार ने कहा कि मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था। यह कहते हुए उनके आंखों से आंसू भी झलक गए।
उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए सिद्धारमैया समेत राज्य के पार्टी के सभी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाया। यह किसी एक की कोशिश से संभव नहीं हुआ है, इसमें सभी की मेहनत शामिल है।