फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में नंदिनी vs अमूल: सियासी जंग में राहुल की एंट्री; आइसक्रीम खरीदी, डेयरी ब्रांड को बताया राज्य की शान

Sun, 16 Apr 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

चुनावी राज्य कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी ने बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित नंदिनी मिल्क पार्लर में कुछ वक्त बिताया। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे। राहुल गांधी ने बाद में ट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कर्नाटक का गौरव- नंदिनी सबसे अच्छी है!'
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदिनी बनाम अमूल को लेकर कर्नाटक में जारी विवाद में राहुल गांधी की एंट्री हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को एक नंदिनी मिल्क पार्लर पहुंचे। यहां से उन्होंने एक आइसक्रीम खरीदी और ब्रांड को कर्नाटक का गौरव करार दिया। उन्होंने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रमुख ब्रांड नंदिनी को सर्वश्रेष्ठ करार दिया। गुजरात के अमूल की ओर से इसके अधिग्रहण की आशंका के बीच राज्य के पार्टी नेताओं ने देसी डेयरी ब्रांड के प्रति अपना समर्थन जताया था। इसी के मद्देनजर राहुल ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

चुनावी राज्य कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी ने बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित नंदिनी मिल्क पार्लर में कुछ वक्त बिताया। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे। राहुल गांधी ने बाद में ट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कर्नाटक का गौरव- नंदिनी सबसे अच्छी है!'

दोनों यूनियनों के बीच विवाद हाल ही में शुरू हुआ, जब अमूल ने घोषणा की कि वह बेंगलुरु में दूध की आपूर्ति करेगा। इस पर विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने कहा कि भाजपा अमूल को कर्नाटक में लाकर नंदिनी को खत्म करना चाहती है। उन्होंने यह आशंका भी व्यक्त की कि अमूल के अधिग्रहण के लिए रास्ता बनाने के लिए नंदिनी उत्पादों की कमी पैदा की जाएगी। हालांकि, बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस आरोप का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि अमूल से नंदिनी को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें