फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में कांग्रेस ने किया फिर 'TOP' ट्वीट, मोदी पर तंज कसते हुए इस बार बताया NDA का मतलब

Tue, 06 Feb 2018 03:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस की तरफ से फिर एक ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला गया है। ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर नौकरी के नाम से राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। ट्वीट में तंज कसते हुए NDA को Not Doing Anything! लिखा गया है। इससे पहले कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना रम्या के बिगड़े बोल पर राजनीतिक पारा बढ़ा था। 

विज्ञापन

 



जब पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रम्या ने ट्वीट किया था कि क्या वह POT (नशे में) हैं। जिस पर बीजेपी ने जबरदस्त विरोध किया और उसे अपमानजनक टिप्पणी करार दिया था।    
 


दरअसल रम्या की यह टिप्पणी तब आई थी जब पीएम मोदी ने बेंगलुरु में भाषण दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान मेरी TOP प्रॉयरटी पर हैं। जहां उन्होंने TOP का मतलब टोमैटो (टमाटर), अनियन (प्याज) और पोटैटो (आलू) बताया था। तो वहीं इस बार फिर कांग्रेस की तरफ से TOP लिखते हुए इस ट्वीट में मोदी सरकार पर 'नौकरी' की सियासत का आरोप लगा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें