कर्नाटक कांग्रेस के नेता बी. गुरप्पा नायडू को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। उन पर यौन उत्पीड़न और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष के. रहमान खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए नायडू को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
बी गुरप्पा नायडू केपीसीसी के महासचिव भी हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए , 506, 509, 504 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ 26 नवंबर को एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया था।