फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे शख्स पर भड़के कांग्रेस के डीके शिवकुमार, बाद में राजीव गांधी का नाम लेकर दी सफाई

Wed, 29 Dec 2021 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या

सार

सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स को डपटते नजर आए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने यह कहते हुए इसे लेकर सफाई दी है कि किसी के हाथ में क्या हो सकता है, यह पता नहीं होता। 
विज्ञापन
सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे व्यक्ति पर भड़के डीके शिवकुमार - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुधवार को मांड्या में थे। यहां वह एक व्यक्ति पर भड़क गए जब वह उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है जिसमें डीके शिवकुमार सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छीनते हुए और उसे डपटते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, बाद में कांग्रेस नेता ने इसे लेकर सफाई भी दी। उन्होंने ककहा कि हमें नहीं पता है कि किसी व्यक्ति के हाथ में क्या हो सकता है। आप जानते हैं कि राजीव गांधी के साथ क्या हुआ था। कभी-कभी मानवीय क्रोध और भावनाएं बाहर आ जाती है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता को आलोचना का सामना करना पड़ा हैय़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें