सार
कर्नाटक के मालपे में नौसेना के युद्धपोत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत उडुपी कोचीन शिपयार्ड के सीईओ ने की थी। बीएनएस धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मालपे में पुलिस ने भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़ा है।
जांच की शुरुआत तब हुई जब उडुपी कोचीन शिपयार्ड के सीईओ ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मालपे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धाराओं 3 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया।