फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में सियासी रस्साकशी: डीके शिवकुमार ने कहा- हमेशा उम्मीद और भरोसे के साथ जीता हूं, समय सारे जवाब देगा

Fri, 13 Feb 2026 04:43 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है और समय आने पर सब साफ हो जाएगा। राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों के विदेश दौरे की खबरों पर अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
डी.के. शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर वापस लौट आए हैं। राज्य में नेतृत्व बदलने की चर्चाओं के बीच उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीद और भरोसे के साथ जीते हैं। उन्होंने जोर दिया कि इंसान की कोशिशों का फल उसे हमेशा मिलता है। शिवकुमार के अनुसार, जहां मेहनत है वहां फल है और जहां भक्ति है वहां भगवान हैं।
विज्ञापन


सवालों के जवाब पर क्या बोले शिवकुमार?
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उनकी कोशिशों का फल जल्द मिलने वाला है, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में फिर कभी बात करेंगे। मुख्यमंत्री बदलने की खबरों पर उन्होंने कहा कि समय ही जवाब देगा। पार्टी नेतृत्व 17 फरवरी के आसपास मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार को सत्ता के बंटवारे पर चर्चा के लिए दिल्ली बुला सकता है। इस सवाल के जवाब में शिवकुमार ने कहा, मुझे नहीं पता। देखते हैं। समय सब कुछ बता देगा।

पार्टी नेतृत्व पर जताया भरोसा
अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान शिवकुमार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने कहा कि नेताओं के साथ नेतृत्व के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि सब्र का फल मीठा होता है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य के हित में सही समय पर फैसला लेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: 'बस बहुत हो गया', कर्नाटक में लीडरशिप बदलने की चर्चाओं पर भड़के गृह मंत्री जी. परमेश्वर

क्या है मामला?
कर्नाटक में 20 नवंबर 2025 को सरकार के ढाई साल पूरे हो रहे हैं। साल 2023 में सरकार बनने के समय से ही सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता के बंटवारे की खबरें आती रही हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी बुधवार को कहा था कि हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वह दोनों नेताओं को मानना होगा।
विज्ञापन


विधायकों की विदेश यात्रा क्या बोले उपमुख्यमंत्री?
इस बीच, कुछ विधायकों के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाने की खबरें भी आ रही हैं। इसे सत्ताधारी पार्टी के अंदर चल रही खींचतान से जोड़ा जा रहा है। कुछ लोग इसे निजी यात्रा तो कुछ इसे 'स्टडी टूर' बता रहे हैं। इस पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह इस मामले की पूछताछ करेंगे। उन्होंने साफ किया कि न तो हाईकमान ने और न ही किसी विधायक ने उनसे इस दौरे को लेकर कोई बात की है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें