फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Census: सीएम सिद्धारमैया ने जातीय जनगणना पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, जानें किस नेता को दिया श्रेय

Thu, 01 May 2025 05:51 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार द्वारा अगली जनगणना में जातिगत आंकड़े शामिल करने का ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते है, लेकिन इस फैसला का विशेष रूप से श्रेय राहुल गांधी को जाता है।    
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने की घोषणा कर दी है। केंद्र के इस फैसले को विपक्ष और खासकर कांग्रेस अपनी बड़ी जीत मान रही है। साथ ही इस फैसले का जोरो शोरो से स्वागत भी किया जा रहा है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार केंद्र के इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते है। लेकिन इस फैसला का विशेष रूप से श्रेय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाता है। 

विज्ञापन


'राहुल को जाता है विशेष श्रेय'
सीएम सिद्धारमैया ने जातिगत जनगणना के फैसले को लेकर श्रेय राहुल गांधी को देते हुए आगे कहा कि पिछले पांच वर्षों से राहुल गांधी केंद्र सरकार से जाति जनगणना कराने का आग्रह करते रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान भी चलाया है। साथ ही लगातार रूप से इस मुद्दे की वकालत की भी है। दूसरी ओर कर्नाटक के सीएम ने इसे चुनावी दांव बताते हुए कहा कि केंद्र द्वारा जातिगत जनगणना कराने के पिछे का कारण बिहार में होने वाले चुनाव भी हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:-  Caste Census:भारत में जातिगत जनगणना तो होगी मगर कब?
विज्ञापन


कर्नाटक में जातिगत जनगणना पर भी बोले सीएम

इसके साथ ही सीएम सिद्धारमैया ने कर्नाटक में हुए जातिगत जनगणना को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 2015 में हमने कंथराज समिति के तहत एक जाति सर्वेक्षण कराया, जिसमें 1.33 लाख गणनाकर्ताओं सहित 1.65 लाख लोगों को शामिल करते हुए 192 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हालांकि, हमारी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, हमारे दबाव के बावजूद न तो येदियुरप्पा और न ही बोम्मई ने इस पर कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- Caste Census: 'जातिगत जनगणना के फैसले ने असली इरादों और खोखली नारेबाजी का अंतर उजागर किया', प्रधान की दो टूक
 

कांग्रेस कार्यालय के सामने लगा राहुल गांधी का पोस्टर
जातिगत जनगणना को लेकर लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे राहुल गांधी केंद्र के इस फैसले को अपनी बड़ी जीत के तौर पर मानते है। उनके समर्थकों का भी कुछ ऐसा ही मानना है। तभी तो केंद्र के फैसले के तुरंत बाद राहुल गांधी के पोस्टर कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए। इस पोस्टर पर लिखा है कि क्या हमने नहीं कहा था? मोदी जी को जाति जनगणना करनी ही होगी, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जातीय जनगणना होगी, और एक ऐसी दुनिया में जहां लोग झुकते है, हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जो उसे झुका सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें