फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने बोले- सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार

Sat, 06 Dec 2025 10:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि उनकी सरकार 8 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास या किसी भी अन्य प्रस्ताव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि अगर विपक्ष 8 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाता है तो उनकी कांग्रेस सरकार इसका सामना करने के लिए तैयार है। उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने दोहराया कि नेतृत्व के मुद्दे पर वह और शिवकुमार दोनों हाईकमान के निर्णय का पालन करेंगे।

विज्ञापन


हमारी सरकार खुली किताब- सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा, वे (विपक्ष) अविश्वास प्रस्ताव लाएं या स्थगन प्रस्ताव या कोई और प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमारी सरकार खुली किताब की तरह है, पारदर्शी सरकार है। हम किसी भी चीज का सामना करने के लिए तैयार हैं।  हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने साफ किया कि पार्टी ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में अभी तक कोई चर्चा या फैसला नहीं किया है।

सत्र से पहले एकजुटता दिखाने की कोशिश
कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से शुरू होकर इस महीने की 19 तारीख तक चलेगा। नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा,  डीके शिवकुमार और मैं दोनों हाईकमान के किसी भी निर्णय के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। 
विज्ञापन





इससे पहले दिन में बंगलूरू में शिवकुमार ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधान सौध से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद हवाई अड्डे तक छोड़ा। इससे दोनों के बीच संभावित बातचीत को लेकर नेतृत्व परिवर्तन पर अटकलें तेज हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: GDP: 'आठ फीसदी ग्रोथ नई रफ्तार का संकेत'; PM मोदी बोले- दुनिया में हाई ग्रोथ-लो इंफ्लेशन का मॉडल बना भारत
विज्ञापन


राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का आधा हिस्सा 20 नवंबर को पूरा होने के बाद, मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच सत्ताधारी दल के भीतर शक्ति संघर्ष देखने को मिला था। इन चर्चाओं के बीच हाल ही में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने हाईकमान के निर्देश पर एक-दूसरे के आवास पर नाश्ते की बैठकें की थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें