फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Politics: 'कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम', सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल

Tue, 10 Feb 2026 02:09 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka Politics: कर्नाटक सरकार में सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। दिल्ली रवाना होने से पहले उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नेतृत्व के मुद्दे पर बयान दिया, जिसके बाद अब सीएम सिद्धारमैया की भी प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार (10 फरवरी) को जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद में बदलाव के मुद्दे पर कांग्रेस हाई कमान का जो भी फैसला होगा, वह अंतिम होगा और वह नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वो सिर्फ तभी जाएंगे, जब उन्हें आलाकमान की तरफ से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की ओर से कई गई टिप्पणियों का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि नेतृत्व के मुद्दे पर उन्हें 'कोई भ्रम नहीं है', क्योंकि उन्होंने और सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान की उपस्थिति में इस मामले पर चर्चा की है।

डीके शिवकुमार के बयान पर बोले सीएम
बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। हाई कमान का फैसला अंतिम होगा। अनावश्यक प्रश्न पूछने का कोई फायदा नहीं है। वहीं डीके शिवकुमार के बयान पर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो आप उनसे पूछें। मुझे नहीं पता। मैं हाई कमान के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली नहीं जा रहे हैं, उन्होंने साफ कहा कि बिना बुलाए मैं क्यों जाऊं? मेरा यहां काम है, बजट तैयार करने का काम है। अगर मुझे बुलाया जाएगा तो मैं जाऊंगा।
विज्ञापन


दरअसल, बीते कुछ वक्त से जारी शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच का सत्ता संघर्ष उस वक्त फिर से सामने आ गया, जब सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी यतींद्र ने इस बात पर जोर दिया कि उनके पिता अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, और पार्टी हाई कमान ने इस संबंध में संकेत दे दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि सीएम बदलने का मुद्दा अब खत्म हो गया है।

नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस में कोई भ्रम नहीं, बोले शिवकुमार
दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, 'मुझे पता है कि मैंने और सिद्धारमैया ने क्या चर्चा की है। हमने गुप्त रूप से चर्चा नहीं की है। हमने पार्टी नेतृत्व को इसमें शामिल करने पर विचार किया है। दूसरों द्वारा तनाव लेना और इस मुद्दे पर बयान देना किसी के लिए भी मददगार नहीं होगा।'  राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने आगे कहा कि जो भी मेरे पक्ष या विपक्ष में बयान दे रहा है, चाहे वो मंत्री हों, विधायक हों या कोई और, वे पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे बयान पार्टी के लिए अच्छे नहीं होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि अगर सब लोग चुप रहें तो अच्छा होगा। हम सबको इसका पालन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Karnataka: शिवकुमार को सीएम बनाने की अपील, 80-90 विधायकों का हाईकमान पर दबाव, कांग्रेस MLA का बड़ा दावा
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस सरकार के 20 नवंबर, 2025 को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज हो गई है।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें