फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: कर्नाटक में करदाता के पैसे से CM की हवाई यात्रा, 21 माह में फूंके 32 करोड़; विमान प्रेम पर बरसा विपक्ष

Wed, 19 Mar 2025 11:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया का हेलीकॉप्टर यात्रा को लेकर उनका प्रेम जनता के लिए अतरिक्त आर्थिक दबाव के तौर पर है। जहां सदन में पेश एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2023-24 में सिद्धारमैया की हेलीकॉप्टर यात्राओं पर 12.65 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो कि 2024-25 में 15 जनवरी तक यह खर्च बढ़कर 19.35 करोड़ रुपये हो गया। 
विज्ञापन
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की हवाई यात्रा पर हुए खर्च का विवरण सामने आया है। इसमें हेलीकॉप्टर को लेकर सीएम सिद्धारमैया का प्रेम का चौंकाने वाला रूप देखने को मिला। जहां सरकार ने हाल ही में जो दस्तावेज पेश किए हैं। इसके अनुसार 2023-24 में सिद्धारमैया की हेलीकॉप्टर यात्राओं पर 12.65 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो कि 2024-25 में 15 जनवरी तक यह खर्च बढ़कर 19.35 करोड़ रुपये हो गया।  

विज्ञापन


नजदीकी यात्रा के लिए भी किया हेलीकॉप्टर का उपयोग 
सदन में पेश दस्तावेज के अनुसार इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री ने मैसूर जैसे नजदीकी शहरों के लिए भी हेलीकॉप्टर का उपयोग किया, जबकि बेंगलुरु से मैसूर केवल 1.5 घंटे की ड्राइव दूर है। उदाहरण के तौर पर मैसूर के लिए एक हेलीकॉप्टर यात्रा पर 10.85 लाख रुपये खर्च हुए, जो सड़क मार्ग से बेहद पास है।

ये भी पढ़ें:- Grok AI: क्या है ग्रोक? जो दे रहा तरह-तरह के जवाब, नेताओं को भी नहीं बख्शा; जांच की तैयारी में आईटी मंत्रालय
विज्ञापन


सिद्धारमैया के हवाई खर्च पर सियासत
साथ ही सिद्धारमैया ने दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों के लिए भी चार्टर फ्लाइट्स बुक कीं, जिनकी कीमत बहुत अधिक थी। जैसे कि दिल्ली के लिए एक चार्टर फ्लाइट पर 44.40 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि आमतौर पर दिल्ली के लिए एक बिजनेस क्लास टिकट की कीमत सिर्फ 70,000 रुपये के आसपास होती है। अब इस बात पर राज्य की सियासत गर्म हो गई है। जहां विपक्षी पार्टी जेडीएस के नेता टीएन जावरायगौड़ा ने सवाल उठाए हैं और इस खर्च को लेकर मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा ने भी सीएम पर साधा निशाना
सीएम सिद्धारमैया के हवाई खर्च पर भाजपा ने भी निशाना साधा है। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की प्राथमिकताएं गलत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को निजी जेट और भूमि अधिग्रहण के लिए ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं, जबकि राज्य के विकास, किसान कल्याण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पैसे की कमी हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: 'चुनाव जीता हूं, किसी की कृपा से नहीं आया', गृह मंत्री शाह और टीएमसी नेता के बीच तीखी नोकझोंक

'राज्य में विकास के लिए पैसा नहीं'- राजीव चंद्रशेखर

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजीव चंद्रशेखर ने पोस्ट करते हुए कहा कि वाह सिद्धारमैया वाह! कर्नाटक में राहुल गांधी की 'प्रतिमान परिवर्तन' सरकार पूरी तरह से चल रही है - विकास के लिए कोई पैसा नहीं, किसानों के लिए कोई पैसा नहीं, इंफ्रा के लिए कोई पैसा नहीं, लेकिन सीएम के निजी जेट और हड़पी जाने वाली जमीन के लिए बहुत सारा पैसा है। इससे पहले, कर्नाटक भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मुलाकात की और राज्य सरकार के विधेयकों के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें