फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: जाति जनगणना की तैयारी में कर्नाटक सरकार, सीएम ने अगली कैबिनेट बैठक में मसौदा पेश करने के दिए संकेत

Sun, 12 Jan 2025 06:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयनगर

सार

कर्नाटक बिहार के बाद जाति जनगणना कराने वाला देश का दूसरा राज्य बन सकता है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात के संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार की अगली कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना को रखा जाएगा।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को संकेत दिया कि जाति जनगणना को अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। विजयनगर में संवाददाताओं से बातचीत में सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'हमें पिछले साल रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखा जाना है। हमने इस पर 160 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। देखते हैं कि कैबिनेट में क्या चर्चा और निर्णय होता है।'
विज्ञापन


इसका या तो समर्थन होगा या विरोध होगा- सीएम
वहीं जाति जनगणना का विरोध करने वाले लोगों के बारे में पूछे जाने पर, सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'जाति जनगणना और आरक्षण का या तो समर्थन होगा या विरोध होगा।' बता दें कि, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के. जयप्रकाश हेगड़े ने 29 फरवरी, 2024 को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी, जिसे आमतौर पर जाति जनगणना रिपोर्ट के रूप में जाना जाता है। इससे कई पिछड़े समुदायों के बीच बहस शुरू हो गई है क्योंकि कुछ ने इसका विरोध किया है।

मंत्री एचके पाटिल ने पहले ही दी थी जानकारी
इससे पहले राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच के. पाटिल ने 2 जनवरी को कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान कहा कि कैबिनेट अपनी अगली बैठक में जाति जनगणना पर चर्चा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें