फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: पवार-उद्धव की वंशवादी सियासत व विश्वासघात को जनता ने खारिज किया; BJP के अधिवेशन में बोले गृह मंत्री

Sun, 12 Jan 2025 05:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी (महाराष्ट्र)

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने शिरडी में भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे शरद पवार और अमित शाह (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत की चौसर पर भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के शिरडी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने वरिष्ठ राजनेता शरद पवार और पूर्व सीएम सह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आड़े हाथों लिया। शाह ने कहा, असली एनसीपी और शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पवार और उद्धव की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


जनता ने वंशवाद की राजनीति और विश्वासघात को खारिज किया
शिरडी में भाजपा सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुखातिब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, महाराष्ट्र ने वंशवाद की राजनीति और शरद पवार और उद्धव ठाकरे के विश्वासघात को खारिज कर दिया है। शिरडी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के पक्ष में आए अभूतपूर्व जनादेश का जिक्र किया और कहा, महाराष्ट्र ने 2024 के चुनावों में शरद पवार, उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह दिखा दी। उन्होंने कहा, आज हम सब महाराष्ट्र में मिली भव्य विजय के बाद पहली बार एकत्रित हुए हैं। आप सब को पता नहीं है कि आपने कितना बड़ा काम किया है।

जनता ने उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह बताई
बकौल अमित शाह, 'उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ विश्वासघात किया था, 2019 में अपनी विचारधारा को छोड़ दिया और बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ दिया। झूठ और छल से वो मुख्यमंत्री बने थे, आपने उद्धव ठाकरे को उनकी असली जगह बताने का काम किया है... आपने अस्थिरता की राजनीति को खत्म करके एक मजबूत देवेंद्र फडणवीस सरकार देने का काम किया है... शाह ने कहा, लोकसभा चुनाव 20244 के बाद विपक्ष को लग रहा था कि वे महाराष्ट्र में आसानी से जीत जाएंगे। हमारे सारे विरोधी हाथ पर हाथ धरे बैठे थे, लेकिन राज्य की जनता ने उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है।
विज्ञापन



नक्सलवाद के खतरे को खत्म करेंगे
बतौर केंद्रीय गृह मंत्री केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कार्यकाल में सख्त नीतियों की तरफ भी संकेत किया। शाह ने कहा,  'मैं आपको आश्वासन देता हूं कि 31 मार्च 2026 तक हम पूरे भारत से नक्सलवाद के खतरे को खत्म कर देंगे।'

शाह ने  इंडिया ब्लॉक को 'घमंडिया' करार दिया, दिल्ली में जीत का दावा
विपक्षी गठबंधन- INDIA में शामिल दलों के कथित बिखराव पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, 'गठबंधन की क्या स्थिति है?... मुंबई में चुनाव होने वाले हैं और शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है... दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने इंडिया ब्लॉक को 'घमंडिया' करार दिया और कहा कि पूरा गठबंधन बिखरा हुआ है। शाह ने आगामी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मतगणना का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे तैयार रखें। 2024 महाराष्ट्र की जीत के साथ समाप्त हुआ। 2025 भाजपा की दिल्ली विजय के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें