फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के सीएम ने सियाचिन को बताया चीन का हिस्सा

Thu, 22 Dec 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
सियाचिन की सीमा की रक्षा के लिए बेशक हर समय वहां हजारों जवान तैनात रहते हों लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के लिए वह भारत नहीं चीन का हिस्सा है। 
विज्ञापन


ऐसा हम नहीं उनका एक ट्वीट कह रहा है जिसमें वह चीन के एक प्रांत के मुख्यमंत्री को चीन के सियाचिन का मुख्यमंत्री बताकर उनसे मुलाकात की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि माना ये जा रहा है कि यह ट्वीट टाइपिंग मिसटेक में गलती का परिणाम है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सिद्धरमैया से यह गलती उस समय हुई जब चीन के सिचुआन प्रांत के सीएम उनसे मिलने के लिए कर्नाटक आए हुए थे। बता दें कि सिचुआन चीन का एक प्रमुख प्रांत है जो अपनी गर्मी, लाल मिर्च और अपने भोजन के लिए प्रसिद्ध है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चीनी के सिचिओन प्रांत के सीएम से मिलकर किया ट्वीट

- फोटो : times of india
वहां के सीएम ली जॉन्‍ग भारत यात्रा के दौरान सिद्धरमैया से मिलने पहुंचे थे। उनसे मुलाकात के बाद सिद्धरमैया ने ट्वीट किया कि "सियाचिन के सीएम ली जॉन्‍ग की अगुवाई में चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर खुशी हुई।' 

इस दौरान उनसे बंगलुरू के विकास और अन्य मुद्दों पर बात हुई।" सिद्धरमैया की यह पोस्ट ट्वीटर पर आते ही हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने इसको लेकर सीएम सिद्धरमैया की आलोचना शुरू कर दी। हालांकि हंगामे के बाद सिद्धरमैया ने वह ट्वीट हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें