कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पहले यह तो बताइए कि 2012/13 के इन 10 पैकेट में क्या था? बताते चलें कि इससे पहले वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राहुल गांधी भाषण देना सीख रहे हैं। अब पता चला कि उस पैकेट में क्या था।
मोदीजी पहले यह तो बताइये कि 2012/13 के इन 10 packets में क्या था? pic.twitter.com/gCso0R7SZC
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 22, 2016
नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा, 'वह बोलना शुरू किए तो भूकंप की संभावना खत्म हो गई। अभी भाषण सीख रहे हैं। जबसे उन्होंने भाषण सीखा है, मेरी खुशी का कोई पार नहीं है। 2009 तक पता ही चलता था कि इस पैकेट के अंदर क्या है। अब पता चल रहा है।अब पता चल रहा है कि कालाधन ही नहीं कुछ लोगों के पास काला मन भी है।'
प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का विरोध करने वाले राजनैतिक दलों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियां का व्यवहार ठीक वैसा ही लग रहा है जैसे बॉर्डर पर आतंकियों के घुसपैठ से पहले पाकिस्तानी सेना फायरिंग करती है।