Karnataka: 43 की लक्ष्मी सबसे युवा और अकेली महिला, डीके शिवकुमार के पास 1413 करोड़, ऐसी है सिद्धारमैया कैबिनेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 27 May 2023 06:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की नई सरकार में 34 मंत्रियों को जगह मिली है। मंत्रियों की औसत संपत्ति 115 करोड़ रुपये है। डीके शिवकुमार सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास कुल 1413 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
कर्नाटक कैबिनेट
- फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया। 24 मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।सिद्धारमैया सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 चेहरों को शामिल किया गया है। इससे पहले 20 मई को सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बनने के साथ नौ अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।
सिद्धारमैया मंत्रिमंडल की औसत उम्र 58 साल छह महीने है। 43 साल की लक्ष्मी आर हेब्बलकर सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। आइए जानते हैं सिद्धारमैया सरकार के सभी मंत्रियों के बारे में...
कर्नाटक कैबिनेट
- फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया। 24 मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।सिद्धारमैया सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 34 चेहरों को शामिल किया गया है। इससे पहले 20 मई को सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बनने के साथ नौ अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी।
सिद्धारमैया मंत्रिमंडल की औसत उम्र 58 साल छह महीने है। 43 साल की लक्ष्मी आर हेब्बलकर सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। आइए जानते हैं सिद्धारमैया सरकार के सभी मंत्रियों के बारे में...
डीके शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
डीके शिवकुमार सबसे अमीर मंत्री
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की नई सरकार में 34 मंत्रियों को जगह मिली है। मंत्रियों की औसत संपत्ति 115 करोड़ रुपये है। डीके शिवकुमार सबसे अमीर मंत्री हैं। हाल ही में संपन्न चुनाव में डीके कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उनके पास कुल 1413 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कांग्रेस नेता के नाम 970 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।
2013 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने अपने परिवार की संपत्ति 251 करोड़ बताई थी, जबकि 2018 के हलफनामे में, उनके परिवार के पास मौजूद संपत्ति की कीमत 840 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
हलफनामे के अनुसार, शिवकुमार के पास 12 बैंक खाते हैं। इनमें से कुछ खातों का प्रबंधन उनके भाई डीके सुरेश द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। उनके नाम 225 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। शिवकुमार के नाम पर एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत 8.3 लाख रुपये है।
तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा के पास सबसे कम संपत्ति
वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों की बात करें तो इसमें तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा का नाम शामिल है। 61 वर्षीय बलप्पा के पास 58.56 लाख रुपये की संपत्ति है। सरकार में यही एक मंत्री हैं, जिनके पास एक करोड़ रुपये से कम की संपत्ति है। इनके अलावा बाकी सभी मंत्रियों की संपत्ति एक करोड़ या इससे अधिक है।
लक्ष्मी सबसे युवा
सिद्धारमैया सरकार में लक्ष्मी आर हेब्बलकर ऐसी मंत्री हैं, जो सबसे युवा हैं। लक्ष्मी की उम्र 43 साल है और इन्होंने परास्नातक तक ही पढ़ाई की है। लक्ष्मी इस मंत्रिमंडल में शामिल एकलौती महिला हैं।
सिद्धारमैया कैबिनेट
- फोटो : AMAR UJALA
कितनी पढ़ी-लिखी है कैबिनेट?
डॉ. जी परमेश्वर सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। 72 साल के परमेश्वर ने पीएचडी की है। इस बार उन्होंने सुरक्षित सीट कोराटागेरे से जीत दर्ज की है। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी की अनुसार, परमेश्वर के पास 21 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
बी नागेंद्र के खिलाफ सबसे ज्यादा केस
मंत्री बने बी नागेंद्र बी नागेंद्र के खिलाफ सबसे ज्यादा केस हैं। बेल्लारी (एसटी) सीट से कांग्रेस विधायक के खिलाफ 42 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सूची में दूसरा नाम उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का है। कनकपुरा विधायक के विरुद्ध 19 केस दर्ज हैं। इस सूची में तीसरा नाम राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का है जिनके खिलाफ 13 केस हैं।
एक पूर्व एमएलसी भी बने मंत्री
मंत्रियों की सूची में एन.एस. बोस राजू का नाम भी शामिल है। बोसराजू विधायक और एमएलसी का पद संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तेलंगाना इकाई के सचिव हैं। रायचूर के रहने वाले, वह एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके नाम को कल कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी थी। इस बार चुनाव नहीं लड़ने के कारण उनकी सम्पत्ति की जानकारी पुरानी ही दर्ज की गई है।