फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी हुईं कोरोना से संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 09:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं अभी ठीक हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, वे क्वारंटीन हो जाए और जांच करवाएं।'

विज्ञापन

 


सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। येदियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्नाटक सरकार  मंत्रिमंडल के चौथे सदस्य हैं। वहीं येदियुरप्पा की बेटी भी कोरोना से संक्रमित हैं। उन्हें बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं बीएस येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के साथ काम पर लौटने की कामना करता हूं।' कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर और राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे ने भी मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें