फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दोबारा कोरोना संक्रमित, मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती

Fri, 16 Apr 2021 03:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें बंगलुरू के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आज ही कोविड पर एक आपात बैठक की थी। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट आई। उन्हें पहले रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां से अब मणिपाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से ग्रस्त हुए हैं।

येदियुरप्पा (78) को इससे पहले दो अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ट्वीट किया कि हल्के बुखार के बाद आज मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला है। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से ध्यान रखने और पृथक-वास में जाने को कहा था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री को बुखार की शिकायत थी तो वह सामान्य जांच के लिए रमैया अस्पताल गए थे, जहां उनकी कोविड जांच की गई। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

येदियुरप्पा पिछले साल भी संक्रमित होने के बाद नौ दिन तक मनिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था।

इससे पहले आज उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर और शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक राज्य में कोविड-19 के हालात पर आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी और मीडिया को भी संबोधित किया था।

बता दें कि कर्नाटक व राजधानी बंगलूरू में लगातार दूसरे दिन राज्य में अब तक के सर्वाधिक मरीज मिले हैं। राज्य में गुरुवार को कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार पहुंच गया था। गुरुवार को राज्य में 14,738 नए संक्रमित मिले। इनमें से 10,497 अकेले बंगलूरू में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें