फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सीएम बोम्मई दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से करेंगे चर्चा, मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल पर सस्पेंस

Sat, 22 Oct 2022 05:39 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग

सार

कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के बसवराज बोम्मई प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने अभी से अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि अपने मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार या उसमें फेरबदल पर चर्चा करने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से जवाब मिलने पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि, कैबिनेट के  विस्तार या फेरबदल पर सस्पेंस बरकरार बना हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान आखिरकार तय करेगा कि किसे कैबिनेट में शामिल किया जाना है। बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि, वह कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा करने के लिए वह जल्द ही दिल्ली रवाना होंगे। पार्टी से मंत्रालय से इस्तीफा देने वाले नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने वाले सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि यह आलाकमान ही तय करता है। मंत्रिमंडल के विस्तार या फेरबदल पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेत़ृत्व से बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में नए चेहरे शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री पर पिछले कुछ समय से विस्तार और मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होने का भारी दबाव है। 

2023 में होंगे विधानसभा चुनाव 
कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के बसवराज बोम्मई प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने अभी से अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव के बाद 'ऑपरेशन लोटस' में कांग्रेस की सरकार छिन गई। 
विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल में होने हैं चुनाव 
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे। गुजरात चुनावों का एलान नहीं हुआ है। बता दें कि, गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि  इस वजह से चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी हो रही है। पिछले साल 2017 विधानसभा चुनाव में भी चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के ऐलान के करीब 13 दिन बाद गुजरात चुनाव की घोषणा की थी। राज्य की विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। पिछले 24 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें