फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक कैबिनेट विस्तारः उमेश कट्टी समेत सात नए विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, भाजपा में नाराजगी

Wed, 13 Jan 2021 04:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
विज्ञापन
कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को 7 नए विधायकों के शपथ लेने के साथ पूरा हो गया। इन विधायकों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगेश्वर, अंगारा एस ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन

 

बता दें कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में सात की जगह खाली थी। अब 7 नए विधायकों के शपथ लेने के बाद खाली जगहों की पूर्ति कर ली गई है।

भाजपा में नाराजगी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा द्वारा अपने 17 महीने पुराने कैबिनेट में विस्तार के लिए बुधवार को सात नए नामों की घोषणा किए जाने के बाद राज्य भाजपा में नाराजगी की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने जनता द्वारा नहीं निर्वाचित एमएलसी को मंत्री बनाए जाने, कुछ क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व में कमी और उनकी ‘वरिष्ठता और काम’ पर ध्यान नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई। राज्य में ज्यादातर मंत्री बंगलूरू और बेलगावी जिलों से हैं।

वरिष्ठता और ईमानदारी का ध्यान नहीं रखा
येदियुरप्पा की आलोचना करने वाले विजयपुरा सिटी के विधायक बी. पाटिल यत्नाल ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह वरिष्ठता और ईमानदारी को ध्यान में रखे बगैर ब्लैकमेल होकर नियुक्तियां कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर कर्नाटक भाजपा को हाईजैक करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह राज्य को येदियुरप्पा परिवार के वंशवाद की राजनीति से मुक्त कराएं।

ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें ब्लैकमेल करने वालों को मंत्री बना रहे हैं। तीन लोग... एक राजनीतिक सचिव और दो मंत्री पिछले तीन महीने से येदियुरप्पा को सीडी के माध्यम से ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से एक आज मंत्री बनेगा, सीडी से ब्लैकमेल के अलावा विजयेन्द्र (मुख्यमंत्री के पुत्र) को धन देना भी शामिल है।


 

येदियुरप्पा ने की थी शाह से मुलाकात
 मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीते दिनों येदियुरप्पा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा नेता अरुण सिंह भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा था कि ये 100 प्रतिशत पक्का है कि ये आखिरी मीटिंग है। जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों के नाम पर मुहर लग जाएगी। बता दें कि येदियुरप्पा लंबे समय से मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाह रहे थे। 

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने तंज कसा है। सिद्धारमैया ने कहा, क्या यह सही है कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा? सिद्धारमैया ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कब किया जाएगा, लेकिन येदियुरप्पा को हटाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें