फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf: भाजपा सांसद ने वक्फ विधेयक की जेपीसी के सामने उठाया विजयपुरा विवाद, कांग्रेस बोली- मामला खत्म हो चुका है

Wed, 30 Oct 2024 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि 'भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। भाजपा के कार्यकाल में भी किसानो को नोटिस दिए गए थे, हम उसे ठीक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सासंद तेजस्वी सूर्या ने वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को पत्र लिखा है। इस पत्र में भाजपा सांसद ने कर्नाटक के विजयपुरा जिले में वक्फ संपत्ति को लेकर हुए विवाद का मामला उठाया है और प्रभावित किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने की अपील की। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अब ये मामला निपट चुका है। 
विज्ञापन


तेजस्वी सूर्या ने पत्र में क्या लिखा
जेपीसी को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ने कहा कि हाल ही में मैं विजयपुरा जिले के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिला। इन किसानों ने बताया कि जिस जमीन को वो सदियों से जोत रहे हैं और उनके पास इसके 1920-1930 के दशक के दस्तावेज भी हैं, उसे लेकर उन्हें हाल के महीने में नोटिस मिले हैं। इन नोटिस में दावा किया गया है कि ये जमीन वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और इसके पक्ष में कोई सबूत या दस्तावेज भी नहीं पेश किया गया। दावा किया गया कि गांव की 1500 एकड़ जमीन वक्फ की संपत्ति है। कुछ संपत्ति के रिकॉर्ड में बिना तय प्रक्रिया के बदलाव कर भी दिए गए हैं। भाजपा सांसद ने जेपीसी से प्रभावित किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने की मांग की ताकि इस मुद्दे पर लोगों की दिक्कतों के बारे में जानकारी मिल सके। 



कांग्रेस का आरोप- भाजपा मुद्दे पर राजनीति कर रही
इस विवाद पर कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि 'किसी से भी जमीन खाली नहीं कराई गई है। वर्षों से जिसके पास जमीन है उसी के पास रहेगी।' कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि 'भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। भाजपा के कार्यकाल में भी किसानो को नोटिस दिए गए थे, हम उसे ठीक कर रहे हैं। हमने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इसे ठीक करें। जमीन किसानों के पास ही रहेगी।'
विज्ञापन


कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि 'जो विभाग वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन करता है, उसने नोटिस दिया था। हम इससे इनकार नहीं करते, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद साफ कर दिया है कि नोटिस वापस ले लिए गए हैं तो मतलब मामला अब खत्म हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें