फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: BJP विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ऑफिस और घर से मिले 7.7 करोड़ रुपये

Fri, 03 Mar 2023 01:20 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक के बेटे प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। करप्शन विंग को भाजपा विधायक के कार्यालय से 1.7 और घर से करीब छह करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। लोकायुक्त को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


बीमा निगम के अधिकारी को भी पकड़ा था रिश्वत लेते हुए
इसी तरह की एक घटना में मध्य प्रदेश  लोकायुक्त की एक टीम ने 24 फरवरी को ग्वालियर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में तैनात एक क्लर्क को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी क्लर्क की पहचान शुभम गुप्ता के रूप में हुई थी। वह एमपीईबी (मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड) में तैनात एक महिला संविदा कर्मचारी से उसके मातृत्व अवकाश के पैसे जारी करने के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राघवेंद्र ऋषिश्वर ने कहा, एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।  

लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं मदल 
मदल विरुपक्षप्पा लगातार दो बार दावणगेरे जिले के चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने हलफनामे में 5.73 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। 2013 के चुनावों में, उन्होंने 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 
विज्ञापन


इसी साल होना है विधानसभा चुनाव
कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकायुक्त की ये कार्रवाई चर्चा विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ हुई ये कार्रवाई चुनावी मुद्दा भी बन सकती है। 

साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड बोर्ड से विधायक ने दिया इस्तीफा 
बेटे के घूस लेते पकड़े जाने के बाद भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार के खिलाफ कुछ साजिश है। मैं नैतिक जिम्मेदारी के तहत इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मेरे खिलाफ आरोप हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें