फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland Election: नगालैंड BJP अध्यक्ष के पोस्ट ने जीता लोगों का दिल, लिखा- हार कर जीतने वाले को...

Fri, 03 Mar 2023 01:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

60 विधानसभा सीटों वाले नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। गुरुवार को आए नतीजों के अनुसार, भाजपा ने इस चुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा की सहयोगी पार्टी एनडीपीपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
Nagaland BJP Chief Temjen Imna Along - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग ने कुछ ऐसा ट्विट किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। नतीजे आने के बाद एलोंग ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, हार कर जीतने वाले को.... कहते हैं।' एलोग ने बाजीगर शब्द के लिए जगह छोड़ दी ताकि लोग कमेंट सेक्शन में इस वाक्य को पूरा कर सकें। लोगों ने एलोंग के इस पोस्ट में जमकर तारीफ की। अब तक इस पोस्ट को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीब तीन हजार लोग रीट्विट कर चुके हैं।  
विज्ञापन


लोगों ने लिखा, बाजीगर को बधाई...
एलोंग के ट्विट का वाक्य पूरा करते हुए कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में 'बाजीगर' लिखा है। इसके अलावा कई लोगों ने एलोंग को बाजीगर कहते हुए बधाई भी दी। जेनिश पटेल ने लिखा, 'बधाई बाजीगर'। कुछ यूजर्स ने 'बाजीगर' की जगह  तेमजेन इमना एलोंग का नाम लिखा। कहा कि हार का जीतने वाले को  तेमजेन इमना एलोंग कहते हैं। 



अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं एलोंग
 तेमजेन इमना एलोंग नगालैंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा नगालैंड सरकार में उच्च शिक्षा, आदिवासी मामलों के मंत्री भी हैं। 25 जनवरी 1980 को जन्में  तेमजेन इमना एलोंग भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं। वह अपने बयानों और सोशल मीडिया के पोस्ट के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। तेमजेन इमना एलोंग के ज्यादातर पोस्ट हिंदी में होते हैं और वह इसके जरिए वह लोगों का दिल जीत लेते हैं। 
विज्ञापन




भाजपा गठबंधन की हुई है जीत
60 विधानसभा सीटों वाले नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। गुरुवार को आए नतीजों के अनुसार, भाजपा ने इस चुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा की सहयोगी पार्टी एनडीपीपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है। एनपीपी को पांच और एनसीपी को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। एनपीएफ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के दो-दो उम्मीदवार चुनाव जीत गए। जेडीयू को एक, जबकि चार निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें