फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: भाजपा विधायक लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ठेकेदार से रिश्वतखोरी का आरोप

Sun, 22 Feb 2026 04:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Karnataka: ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक चंद्रु लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें लोकायुक्त की कार्रवाई में कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
भाजपा विधायक चंद्रु लमानी - फोटो : एक्स/डॉ. चंद्रु लमानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रु लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें एक ठेकेदार से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। लमानी को शनिवार रात गडक  से बंगलूरू लाया गया और जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत में पेश किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अदालत ने शिराहट्टी के विधायक को लमानी तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लमानी पेशे से डॉक्टर हैं। विधायक को गडक जिले के चिंचाली के रहने वाले श्रेणी-1 ठेकेदार विजय पुजार की शिकायत के बाद लोकायुक्त की कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा गया था।  
 
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि यह कथित रिश्वतखोरी लघु सिंचाई विभाग के कामों से जुड़ी थी, जिसमें सड़क के किनारे पुश्तों (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण भी शामिल है। आरोपी ने परियोजना को मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से 11 लाख रुपये की मांग की थी और जाल बिछाने की कार्रवाई के दौरान पांच लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक दीपेंदु बिस्वास की TMC में वापसी, बोले- दूसरी पार्टी में जाना मेरी गलती थी

लमानी के साथ उनके निजी सहायक मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें