कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बयरती बसवराज पर हत्या के एक संगीन मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि बेंगलुरु के भरती नगर में एक कुख्यात अपराधी से रियल एस्टेट कारोबारी बने शिवप्रकाश उर्फ बिक्कलू शिवू की हत्या उनके सामने आठ से नौ हमलावरों ने लोहे की रॉड और चाकुओं से की।
कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बयरती बसवराज के खिलाफ एक हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला एक कुख्यात अपराधी से रियल एस्टेट कारोबारी बने शिवप्रकाश उर्फ बिक्कलू शिवू की हत्या से जुड़ा है। यह वारदात मंगलवार रात बंगलूरू के भरती नगर इलाके में हुई। बता दें कि हत्या मामले में शिवप्रकाश की मां विजयलक्ष्मी ने पुलिस में शिकायत दी है कि 8 से 9 लोग लोहे की रॉड और चाकुओं से उनके बेटे पर हमला कर रहे थे। जब उसका दोस्त बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी लोहे की रॉड से मारा गया। मां ने बताया कि जब वह चिल्लाईं, तो लोग जमा होने लगे, जिसके बाद हमलावर एक सफेद स्कॉर्पियो और बाइक पर फरार हो गए।
विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी को जगदीश और किरण ने उनके बेटे की किट्टगनूर स्थित जमीन पर कब्जा कर लिया था और वहां तैनात दो महिला सुरक्षा गार्डों को जबरन हटा दिया था। इसके बाद से उनके बेटे को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थीं।
ये भी पढ़ें:- Cast Census: CM सिद्धारमैया बोले- कांग्रेस जाति जनगणना के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी