फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक बीजेपी ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई

Fri, 12 Jan 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिद्धारमैया
विज्ञापन
कर्नाटक बीजेपी ने भड़काऊ और अपमानजनक बयान देने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव के खिलाफ आईपीसी की आपराधिक कानून की धाराओं के तहत भड़काऊ और अपमानजनक बयान देने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को उग्रवादी संगठन कहा था।

भाजपा के कर्नाटक प्रवक्ता एस सुरेशकुमार और राज्य पार्टी अध्यक्ष पीएन सदाशिव ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि, 'मानहानि का मुकदमा कुछ दिनों बाद दायर किया जाएगा।' 
 

भाजपा राज्य इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री और राव के बयान के विरोध में 'जेल भरो' कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। 

कुछ दिनों पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने  चित्रादुर्गा में कर्नाटक सरकार को हिंदू विरोधी बताया था। अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तीखा पलटवार करते हुए कहा था कि, 'बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल में उग्रवादी तत्व भरे हैं।'
विज्ञापन


साथ ही सिद्धारमैया ने कहा था कि, 'जो भी कर्नाटक की शांति में खलल डालेगा, राज्य सरकार उसे नहीं छोड़ेगी। हम ऐसा करने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर चाहे वो बजरंग दल का हो या फिर एसडीपीआई।' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें