फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने गठित की कमेटी, मुख्यमंत्री संभालेंगे कमान

Fri, 10 Mar 2023 12:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की कमान मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और पार्टी की वरिष्ठ नेता शोभा करांदलाजे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ माह बाद ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी भाजपा आगामी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचार और प्रबंधन के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। इन कमेटियों की कमान मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को सौंपी गई है। भाजपा ने चुनाव प्रबंधन के लिए भी कमेटियों का गठन कर दिया है और इन कमेटियों का नेतृत्व पार्टी की वरिष्ठ नेता शोभा करांदलाजे करेंगी। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार समिति में पूर्व सीएम और पार्टी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा को भी जगह दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, जगदीश शेट्टार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, शोभा करांदलाजे, पूर्व उप-मुख्यमंत्री केएस ईशवरप्पा को भी जगह दी गई है। 

विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन समिति में केंद्रीय मंत्री शोभा करांदजाले के अलावा केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा भी शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बेंगलुरु पहुंचे और वहां एक रोड शो किया। भाजपा की सक्रियता देखकर लग रहा है कि पार्टी राज्य में पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है और चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते जेपी नड्डा ने राज्य में विजय संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा राज्य के पांच जिलों पर खासा फोकस कर रही है। 

ये भी पढ़ें- Karnataka: BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का किनारा, राहुल को लेकर कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पांच जिले हैं बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी। इन पांच जिलों में विधानसभा की 72 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा इनमें से सिर्फ 30 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि इस बार इन जिलों में अपनी सीटों की संख्या को बढ़ाया जाए। भाजपा का लक्ष्य है कि आगामी चुनाव में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की जाए।  पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें