कर्नाटक के बीदर जिले में शनिवार को संदिग्ध चीज फटने से चार बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया इस विस्फोट से दो वयस्कों गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर हुए इस धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप गुंटी ने बताया कि यह हादसा होमनाबाद तालुक के मोलखेड़ा गांव में मोलिगे मरैया मंदिर जाने वाली सड़क पर हुआ। ये लोग सड़क पर जा रहे थे और अचानक धमाका हुआ और ये छह लोग घायल हो गए। एसपी ने कहा कि अपराध दल और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फटने वाली चीज का सत्यापन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक: सीजे रॉय की खुदकुशी मामले की होगी जांच, मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया उत्पीड़न; जानें पूरा मामला?