शिकायत के अनुसार, आरोपी विग्नेश, जो उनके घर के सामने रहता था और परिवार को जानता था, पीड़िता पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रहा था। जांच के बाद पुलिस ने विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया।
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पुलिस ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज छात्रा के शादी से इनकार करने पर मुख्य आरोपी विग्नेश (28 वर्षीय) ने कथित तौर पर गुस्से और हताशा में उसकी हत्या कर दी। आरोपी विग्नेश, पीड़िता का पड़ोसी है।
विज्ञापन
क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की गला रेतकर हत्या की गई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ। यह घटना 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा और स्वतंत्र पाल्या इलाके की निवासी यामिनी प्रिया कॉलेज से घर लौट रही थी। कथित तौर पर विग्नेश उसके पास आया और उससे शादी करने का आग्रह किया। जब छात्रा ने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर छात्रा की हत्या कर दी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी विग्नेश, जो उनके घर के सामने रहता था और परिवार को जानता था, पीड़िता पर बार-बार शादी के लिए दबाव डाल रहा था। जांच के बाद पुलिस ने विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विग्नेश की मदद करने और उसे छिपाने के लिए एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हुआ एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।