फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: हल्की बारिश में डूबा बेंगलुरु का नया मेट्रो स्टेशन, एक हफ्ते पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Wed, 05 Apr 2023 02:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णराजपुरम तक चलने वाली मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन शनिवार को पीएम मोदी द्वारा किया गया था।
विज्ञापन
Bengaluru metro station - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में मंगलवार शाम बारिश के बाद नल्लुरहल्ली मेट्रो स्टेशन पर जलजमाव हो गया। यह वही मेट्रो स्टेशन है कि जिसका पिछले सप्ताह ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


 व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णराजपुरम तक चलने वाली मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन शनिवार को पीएम मोदी द्वारा किया गया था। इस स्टेशन को बनाने में 4,249 करोड़ रुपये खर्च हुए। बारिश के बाद इस मेट्रो स्टेशन का काया पलट ही हो गया। बेंगलुरु के सड़को के अलावा इस नई मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर और टिकट काउंटर के पास भी पानी जम गया। 

मेट्रो स्टेशन में जलभराव के बाद लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियों बनाकर शेयर करने लगे। इन तस्वीरों के माध्यम से लोगों ने सरकार पर निशाना भी साधा। वहीं कुछ ने कैप्शन के जरिए तंज भी कसे।
विज्ञापन


बेंगलुरु में मंगलवार को हुए बारिश के बाद यातायात काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। विमान सेवाएं भी बंद कर दिया गया था। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा में बारी जलजमाव के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें