फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : ऑडियो क्लिप विवाद, भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा के घर पर हमला

Thu, 14 Feb 2019 12:54 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
प्रीतम गौड़ा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कर्नाटक की गठबंधन सरकार गिराने के भाजपा के कथित प्रयास को लेकर सामने आए ऑडियो क्लिप के चलते राज्य में सियासी पारा चढ़ने के बीच पार्टी के एक विधायक प्रीतम गौड़ा के हासन स्थित घर पर कथित रूप से जदएस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जद (एस) ने बुधवार को 80 मिनट की एक पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, जद(एस) के विधायक नगनगौड़ा, भाजपा के विधायकों शिवनगौड़ा नायक एवं प्रीतम गौड़ा के बीच कथित बातचीत है। इस क्लिप में आठ माह पुरानी गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के कथित प्रयास को लेकर बातचीत है। 

गौड़ा पर कांग्रेस-जद (एस) सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर कथित रूप से पथराव करके हमला किया। पुलिस ने बताया कि भाजपा के एक कार्यकर्ता को सिर में गंभीर चोट आई। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें