फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बेल्लारी के अस्पताल में कोविड-19 के एसिप्टोमैटिक मरीजों ने किया डांस

Mon, 20 Jul 2020 11:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेल्लारी
विज्ञापन
केयर सेंटर में डांस करते कोविड-19 मरीज - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित एक अस्पताल के केयर संटेर में भर्ती कोविड-19 के एसिप्टोमैटिक (लक्षण न दिखना) मरीजों ने जमकर डांस किया। इस दौरान सभी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दूर-दूर नजर आए। रविवार को शूट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 


वहीं सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 681 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,497 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,18,043 हो गए जिनमें से 3,90,459 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,00,087 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। 

24 घंटे में तीन लाख 56 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 19 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,40,47,908 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 2,56,039 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें