'कंबाला' (भैंसों की दौड़) को लेकर कर्नाटक में विवाद के बीच वहां की विधानसभा ने सोमवार को इसे लेकर बिल पास कर दिया। इसमें राज्य के तटीय इलाकों में परंपरागत भैंसों की दौड़ के संचालन की सुविधा दी जाएगी।
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के बाद भैंसों की दौड़ के लिए कर्नाटक में बिल पास के आयोजन की अनुमति से उत्साहित कर्नाटक में भी इसे लेकर बिल पास कर दिया गया है। बताते चलें कि 'कंबाला' पर बैन के बाद कई कमिटियों और कन्नड़ संस्थानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
'कंबाला' एक परंपरागत खेल है। इसमें भैंसों के जोड़े दलदली मैदान पर एक के बाद एक दौड़ लगाते हैं। इसका आयोजन बीमारियों से जानवरों की रक्षा के लिए भगवान को धन्यवाद देने के लिए किया जाता है।