फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 14 साल के दलित लड़के की 'मॉब लिंचिंग' की कोशिश, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज

Sun, 02 Oct 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर

सार

कर्नाटक में 10 लोगों ने दलित लड़के को पेड़ से कथित तौर पर बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां  एक 14 वर्षीय दलित लड़के की मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि चोरी के शक के बाद 10 लोगों ने उसे पेड़ से कथित तौर पर बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। एससी/एसटी एक्ट के तहत  10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बच्चा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।  पुलिस के अनुसार घटना चिंतामणि ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।

विज्ञापन


सोने के झुमके चुराने का आरोप
आरोप था कि दलित लड़के ने ऊंची जाति की एक लड़की के सोने के झुमके चुरा लिए थे। यशवंत पर शक करते हुए  कुछ लोगों ने पीड़ित लड़के को घसीटा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें