फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: गौरी लंकेश की मां से मिलने पहुंचे CM सिद्धारमैया

Sat, 09 Sep 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
गौरी लंकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गौरी लंकेश की मां से मिलने उनके घर पर पहुंचे। गौरी की मां से मिलने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने मीडिया से कहा, मैंने उनकी मां को आश्वासन दिया है कि अपराधियों को पकड़ने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बात हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने SIT से दो हफ्ते के अंदर गौरी की हत्या के मामले को सुलझाने की बात कही थी। अगर SIT मामले को दिए गए समय पर नहीं सुलझा पाती है तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांडः दो हफ्ते में SIT ने नहीं की पूरी जांच तो CBI को सौंप देंगे केसः कर्नाटक CM

बेंगलुरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस आईजी बीके सिंह के नेतृत्व में SITकी 21 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन

  Mother of #GauriLankesh met Karnataka Chief Minister Siddaramaiah at his residence in Bengaluru. pic.twitter.com/V9zvKBt2i4 — ANI (@ANI) September 9, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें