फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: पीएम मोदी ने साझा किया खास VIDEO, बोले- साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन

Tue, 26 Jul 2022 10:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध (1999) में प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने देश के शहीद वीर सपूतों और सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने देश के शहीद वीर सपूतों और सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने खास अंदाज में ट्वीट करते हुए एक स्पेशल वीडियो साझा किया। पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों सेना प्रमुखों ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
तीनों सेना प्रमुखों - थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें