फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंसाई नेरोलैक पेंट्स' ने दुर्गा पूजा के दौरान किया कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

Fri, 07 Oct 2016 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जब दुर्गा पूजा की बात हो तो दिमाग में सबसे पहले कोलकाता की छवि आती है। बड़े-बड़े भव्य पंडाल मां दुर्गा की सुंदर और आकर्षक मूर्तियां, खाने को स्वादिस्ट व्यंजन के साथ साथ रोशनी में नाहाया कोलकाता सभी को आकर्षित करता है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोलकाता में दुर्गापूजा की धूममची हुई है। क्योंकि पिछले साल की तरह इस साल भी 'कंसाई नेरोलैक पेंट्स कंपनी' ने बंगाल की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। 
विज्ञापन


पेंट उद्योग में 90 साल की समृद्ध विरासत के साथ कंसाई नेरोलैक पेंट्स भारत की सबसे बड़ी कंपनी होने के साथ दुनिया भर की दस सबसे शीर्ष कंपनियों मे से एक है। भारत की सबसे बड़ी डैकोरेटिव कंपनी कंसाई नेरोलैक ने 'शेरा पारा शेरा पूजा' के नाम से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। नेरोलैक शेरा पारा शेरा पूजा प्रतियोगिता के तहत कोलकाता की कई कॉलोनियों  में डांस, पेंटिग के साथ भव्य पंडाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के तहत सबसे अच्छे और भव्य पंडाल को पुरस्कृत किया जाएगा।

कंसाई नेरोलैक के डायरेक्टर अनुज जैन का कहना है कि शेरा पारा शेरा पूजा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंगाली सांस्कृति का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में प्रतियोगिताओं को तीन भागों में बाट दिया गया है। जिसके पहले भाग में युवाओं के कौशल को निखारने और उसे एक नई पहचान दिलाने के लिए नेरोलैक एसपीएसपी मॉरल पेंटिंग के नाम से 'वॉल पेंटिंग' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस वॉल पेंटिंग की प्रतियोगिता में सभी को दीवार पर मां दुर्गा की पेंटिंग बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

इस प्रतियोगिता की सबसे अच्छी पेंटिंग को भारी इनाम देने कि घोषणा की गई थी। इस प्रतियोगिता के दूसरे चरण में संगीत और डांस के माध्यम से नई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें एक नया प्लेटफॉर्म देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां डांस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई वहीं गायन प्रतियोगिता में तो मानों संगीत का ही सैलाब आ गया। एक से बढ़कर एक गायक गायिकाओं ने इस प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए।

तीसरे और अंतिम तरण में नेरोलैक ने कोलकाता की कई कॉलोनियों में भव्य पंडाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में पूरे कोलकाता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया शहर की कई दर्गा पूजा कमेटियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इन कमेटियों ने अलग-अलग थीम और अलग अलग डिजाइन के पंडाल सजाएं गए। जिससे चयनकर्ताओं को सबसे बेहतर पंडाल को चुनने कई चुनोतियों का सामना करना पड़ा।  

इन सभी प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने के लिए नेरोलैक पेंट्स ने बंग्ला फिल्म की मशहूर कलाकार पाउली दाम को बुलाया था। कलाकार पाउली ने कंसाई नेरोलैक को इस आयोजन की बधाई देते हए कहा कि 'बंग्ला संस्कृति को बचाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए नेरोलैक पेंट्स ने यह बहुत अच्छा प्रयास किया है।' उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के अनभव उनके लिए यादगार रहेंगे।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें