फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग मामला: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को पांच दिनों की हिरासत में भेजा गया

Mon, 07 Sep 2020 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ड्रग मामले में गिरफ्तार की गईं कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नियाज नाम के व्यक्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने दी।

विज्ञापन

 
 

इससे पहले चार सितंबर को सीसीबी ने रागिनी द्विवेदी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी। सीसीबी टीम सुबह छह बजे रागिनी के घर पहुंची और तलाशी के बाद दोपहर में उन्हें दफ्तर लाकर घंटों पूछताछ की थी।


यह भी पढ़ें-  कर्नाटक: अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की हुई गिरफ्तारी, ड्रग्स से जुड़ा है मामला

विज्ञापन


सीसीबी ने बुधवार को ही रागिनी को नोटिस भेजकर पेश होने को कहा था। रागिनी ने वकीलों के जरिए सोमवार तक का समय मांगा था। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा गया था। बंगलूरू पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा था, गुरुवार को हमने आरटीओ में क्लर्क रवि को गिरफ्तार किया था। रवि और राहुल खुद ड्रग्स के लती हैं और दोनों पेडलर के तौर पर बड़ी-बड़ी पार्टियां में जाते थे और विदेशियों से ड्रग्स लेकर उसे लोकल मार्केट में वितरित करते थे।
विज्ञापन


बता दें कि द्विवेदी का जन्म बंगलूरू में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें