केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर कहा है कि वह गुमराह है, न कि कोई हीरो। उन्होंने वामपंथी पार्टियों पर अपनी राजनीति के लिए विश्वविद्यालयों, मीडिया और एनजीओ का सहारा लेने का आरोप लगाया।
केंद्रीय कौशल विकास व संसदीय मामलों के मंत्री रूडी ने कहा कि वामपंथी पार्टियां दुनिया के कई हिस्सों में बंट चुकी हैं। राजनीतिक परिदृश्य में वे कहीं नहीं हैं और अब ये लोग विश्वविद्यालय, मीडिया और एनजीओ का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन माध्यमों के जरिये वह लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जेएनयू में लगे नारों को लेकर कहा कि कोई भी राष्ट्रभक्त उन नारों को सहन नहीं करेगा, जो जेएनयू परिसर में लगाए गए।