फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया ने प्रधानमंत्री मोदी को दी यूपी चुनाव में देख लेने की चुनौती

Wed, 16 Mar 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार व वामपंथी छात्र संगठनों ने मंडी हाउस से संसद मार्ग थाने तक मंगलवार को रैली निकाली। इसमें छात्र, शिक्षक, साहित्यकार, कलाकार व मुस्लिम संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कन्हैया रैली के माध्यम से संसद का घेराव करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक लिया। मंडी हाउस से डेमोक्रेसी रैली साढ़े 12 बजे शुरू होनी थी, लेकिन साढ़े तीन बजे शुरू हुई। सुरक्षा कारणों के चलते कन्हैया सीधे संसद मार्ग थाने के पास टेंपो से भाषण देने पहुंचे। रैली में वामपंथी नेता डी राजा, कविता कृष्णन आदि मौजूद रहे।

कन्हैया ने मंच से भाषण में प्रधानमंत्री मोदी को उत्तर प्रदेश चुनाव में देख लेने की खुली चुनौती दी। कन्हैया ने कहा कि आप यूपी जाइए, पीछे-पीछे हम भी आ रहे हैं। जनता पूछेगी, अभी तक कहां थे तो हम बताएंगे कि यह जेएनयू में छात्रों को देशद्रोही बनाने में बिजी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपी पहुंचो, हम पीछे-पीछे आएंगे'

- फोटो : PTI
कन्हैया ने होली के रंगों के बहाने हरियाणा में जाट आंदोलन पर कहा कि वहां लट्ठमार होली खेली जाती है, पर सुना  है इस बार पेट्रोल बम की होली में जाट वर्सेस नॉन जाट को लड़वाया गया। देश की राजधानी नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) नहीं दिल्ली है।

बीजेपी मुख्यालय से नहीं, संसद से देश चलेगा। लोकतंत्र और संविधान से चलेगा, जनसंघ की  विचारधारा से नहीं। देश में नफरत फैलाने का काम तुम कर रहे हो। हम तो छात्र हैं, जोकि पढ़ाई करते हैं। वहीं, स्मृति ईरानी को पद से इस्तीफा देने, उमर खालिद व अनिर्बन पर से देशद्रोह का मुकदमा वापस लेने की मांग की।

'पाकिस्तान जिंदाबाद ही नहीं, सारी दुनिया को जिंदाबाद बोलेंगे'
मोदी तुम चाहते हो कि हम सिर्फ तुम्हारी बात बोले पर ऐसा नहीं होगा। जेएनयू में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, हम भी बोलते हैं, गलत हुआ। पर पाकिस्तान जिंदाबाद तो क्या दुनिया के सभी के लिए जिंदाबाद के नारे लगाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें