फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की विमान यात्रा के दौरान 'सुरक्षा का उल्लंघन', डीजीसीए ने इंडिगो से मांगी रिपोर्ट

Fri, 11 Sep 2020 04:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट में कंगना - फोटो : Youtube Video Grab
विज्ञापन

विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो को चंडीगढ़-मुंबई की उसकी उड़ान में मीडियाकर्मियों द्वारा सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों के कथित उल्लंघन के लिए एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बता दें कि कंगना इस फ्लाइट से नौ सितंबर को यात्रा की थीं, जिसमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हुई थी। 

विज्ञापन

 

 

वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया, 'हमने ऐसे कुछ वीडियो देखे हैं, जिसमें मीडियाकर्मी बुधवार को 6ई264 उड़ान में एक दूसरे से बहुत सटकर खड़े थे। यह सुरक्षा और सामाजिक दूरी के नियमों के उल्लंघन की तरह है। हमने विमानन कंपनी इंडिगो को इस घटना पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।'

डीजीसीए के एक और अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि इस घटना को लेकर विमानन कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारी ने कहा कि रणौत बुधवार को चंडीगढ़-मुंबई उड़ान के दौरान आगे की कतार में बैठी थीं। कई मीडियाकर्मी भी उसी उड़ान में सवार हुए थे। 

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में इंडिगो ने कहा, हमने अपना बयान डीजीसीए को दे दिया है। हमारे केबिन क्रू, साथ ही कप्तान, फोटोग्राफी को प्रतिबंधित करने, सामाजिक दूरी का पालन करने और समग्र सुरक्षा बनाए रखने की घोषणाओं सहित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया।
 

गौरतलब है कि नागर विमानन मंत्रालय ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए 25 मई को नियम जारी किया था। इसमें कहा गया था, 'गंतव्य पर आगमन के बाद यात्री को (विमान से) क्रम से जाने की अनुमति देनी चाहिए ताकि ज्यादा लोग कहीं एकत्र ना हों।'
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें