फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 'हम PoK को भी साथ लेकर चलना चाहते हैं', CM योगी के बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं नारे पर बोली कंगना

Sat, 16 Nov 2024 05:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Assembly Election 2024: भाजपा नेता कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह एकता का आह्वान है। बचपन में सिखाया गया था एकता में बल है। 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं वाले बयान को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मच गई। सीएम योगी के इस नारे पर भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे एकता का आह्वान बताया और कहा कि बचपन से ही सिखाया गया कि एकता में बल होता है। कंगना ने आगे कहा कि उनकी पार्टी पीओके को भी साथ लेकर चलना चाहती है।
विज्ञापन


बंटेंगे नहीं तो कटेंगे वाले नारे पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता कंगना रनौत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "यह एकता का आह्वान है। हमें बचपन में सिखाया गया था कि एकता में बल है। अगर हम साथ हैं तो हम सुरक्षित हैं। अगर हम बंटेंगे तो कट जाएंगे। हमारी पार्टी एक सनातनी पार्टी है। हमारी पार्टी पीओके को भी साथ लेकर चलना चाहती है। यहां विपक्ष की फूट डालने की साजिश नाकाम हो रही है।"
महाराष्ट्र में एक चरण में होगा विधानसभा चुनाव
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें