प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को लेकर जो जागरूकता बढ़ाई है उसको आगे बढ़ाने के लिए अब बॉलीवुड सितारे भी आगे आ गए हैं। बॉलीवुड कलाकारों की ओर से तैयार किए गए एक वीडियो में अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारे स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आएंगे।
खास बात ये है कि इस वीडियो में कंगना रनौत देवी लक्ष्मी के रूप में नजर आ रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के लिएअपनी आवाज दी है। दस अगस्त को यूट्यूब पर अपलोड किए 2.45 मिनट के वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो में साड़ी पहने लक्ष्मी के रूप में दिखाई कंगना रनौत को गंदगी वाली जगहों से जाते हुए दिखाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे गंदगी वाले घरों, दुकानों और अन्य जगहों पर लक्ष्मी रहना नहीं चाहती और दूर चली जाती हैं। वीडियो में कंगना और अमिताभ बच्चन के अलावा भोजपुरी अभिनेता रविकिशन एक पान वाले बने हैं तो अभिनेत्री ईशा कोप्पीकर गृहणी बनी हैं जबकि नवोदित अभिनेता ओमकार कपूर ने एक ऑफिस जाने वाले एक युवा की भूमिका निभाई है। पूरे
वीडियो में साफ सफाई के महत्व को ही फोकस किया गया है।
आप भी देखें यह वीडियो-