फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: अशफाक और मोइनुद्दीन को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

Wed, 23 Oct 2019 10:41 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात में एटीएस की गिरफ्त में कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए मुख्य हत्यारोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। बुधवार को अहमदाबाद की एक अदालत ने दोनों आरोपियों को यूपी पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने 72 घंटे यानी तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दी है। 

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10 बजे अशफाक और मोइनुद्दीन को उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुई। 



मालूम हो कि हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को गुजरात एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पैसे खत्म होने के बाद परिवार वालों से संपर्क किया था, जिसके बाद गुजरात एटीएस की टीम ने सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। 

डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए अभियानरत थी। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन


गुजरात एटीएस के अनुसार, 34 वर्षीय अशफाक का पूरा नाम अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख है और वह सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी 27 वर्षीय मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अशफाक पेशे से मेडिकल प्रतिनिधि (रीप्रेजेंटेटिव) था और मोइनुद्दीन खाना डिलीवरी करने(फूड डिलिवरी ब्वाय) का काम करता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें