मुंबई की घनी आबादी में स्थित कमला मिल्स कपांउड में लगी आग अभी तक 14 लोगों को लील चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के कारणों की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है। इसी बीच सामने आए हैं कुछ ऐसे लोग जो खुद इस हादसे के गवाह बने और अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः मुंबई आग: अबतक 14 की मौत, मौके पर पहुंचे CM, हेमा बोलीं- बढ़ती आबादी जिम्मेदार
अस्पताल में भर्ती ऐसे ही एक चश्मदीद सिद्धार्थ श्रॉफ ने बताया कि जिस समय पब में हादसा हुआ उस समय 150 के करीब लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच रात 12:30 के करीब अचानक आग की तेज तेज लपटें उठने लगीं। यह नजारा देख वहां भगदड़ मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
Around 150 people were in 1 Above restaurant when fire broke out at 12:30 pm. We rushed to exit gate but it was narrow. It was difficult to escape. Somebody dropped us at hospital. I received 20% burns: Siddharth Shroff, Survivor #KamalaMillsFire pic.twitter.com/hqrVh5tlnQ
— ANI (@ANI) December 29, 2017
हम भी बाहर निकलने वाले गेट की तरफ दौड़े लेकिन वह इतना छोटा था कि सब उसमें फंस गए। इसी बीच आग और तेज हो गई और अंदर से चीख पुकार की आवाजें आने लगी। सिद्धार्थ को नहीं मालूम वो कैसे अस्पताल पहुंचे, उन्हें कौन लेकर आया।
उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान मैं पूरी तरह बेहोश हो चुका था, पता नहीं किसने हमें अस्पताल पहुंचाया। सिद्धार्थ के अनुसार आग में आकर वह भी 20 फीसदी तक झुलस गए।